सफलता के लिए ज़रूरी है – Focus !

सफलता के लिए ज़रूरी है – Focus !

कभी कभी ऐसा होता है सब सुविधाये होते हुए भी हमे असफलता हाथ लगती है | हमने जो सोचा  होता है वह करने में हम असफल रहते है | जो  हमने करने का दृढ़ निश्चय किया होता है और खुद से किये प्रोमिस को पूरा करने में असफल  रहते है |

“सब  कुछ  होते  हुए” से  मेरा  मतलब  है  आपके  पास  पर्याप्त  talent, पैसा ,  समय , या  ऐसी  कोई  भी  चीज जिसका काम  करने  में  आभाव रहा हो |

सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus !

तो ऐसा क्यों होता है, कभी आपने सोचा है, आज हम इसी बात को इस आर्टिकल में बतायंगे की वो क्या कारन है जिससे हम अपने सोचे हुए कामो को नहीं पूरा कर पाते या कुछ काम तो होते हैं पर कुछ बीच में ही अधूरे रह जाते हैं, आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ बातो को और साथ ही साथ कैसे कुछ बातो का ध्यान रखकर हम अपने हर कार्यो में सफलता प्राप्त कर सकते हैं,

Focus करने  का अर्थ –

“एक  idea लो , उस  idea को  अपनी  life बना  लो – उसके  बारे  में  सोचो  उसके  सपने  देखो , उस  idea को  जियो , अपने  दिमाग , muscles, nerves, शरीर  के  हर  हिस्से  को  उस  आईडिया  में  डूब  जाने  दो , और  बाकी  सभी  ideas को  किनारे  रख  दो . यही सफल  होने  का  तरीका  है , यही  वो  तरीका  है  जिससे  महान  लोग  निर्मित  होते  हैं |”                                     

    Swami  Vivekananda                                                                                                                                                      

Focus शब्द का शाब्दिक अर्थ एकाग्रता से भी किया जा सकता है | यदि हमारा focus अच्छा रहेगा तो हमे सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी | Focus का अर्थ केंद्र बिंदु से होता है | किसी भी सफलता के लिए  focus होना महत्वपूर्ण होता है |


Read Also: जीवन में सफलता चाहते है तो जरूर पढ़े 

Focus का कार्य

Focus का अर्थ scince की भाषा में केंद्र से होता है | सफलता प्राप्ति हेतु अपने AIM पर Focus होना अति आवश्यक होता है | यदि हम अपने लक्ष्य पर Focus निरंतर करते रहे तो हमे लक्ष्य प्राप्ति में सफलता अवश्य ही मिलेगी | Focus का मुख्य कार्य हमे हमारे लक्ष्य तक पहुचना होता है |

जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश  से लेंस को कागज पर कुछ समय तक निरन्तर Focus करने से कागज को जला देता है उसी प्रकार हम यदि किसी लक्ष्य पर लगातार Focus करने पर हमे लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो जाएगी |

Read Also: Self-confidence कैसे बढ़ाये – जानिये ये बातें

क्या  Focused रहना  आसान  है ?

Focused रहना बिलकुल ही आसान नही है क्योकि अगर यह आसान होता तो सभी अपने goal को आसानी से पा लेते ये शब्द कहने में जितना आसान है इस पर अमल करना उतना ही कठिन है |  कुछ  शुरू  करने  से  पहले   आपका  अपने  काम  के  successful होने  पर   believe करना  बहुत  महत्वपूर्ण  होता है फिर यही आगे आपके  FOCUS को  उस  पर  बनाये  रखने  में  मदद  करेगा | परन्तु फोकस्ड रहने के लिए निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए , जब किसी चीज की करने लगन हो जाती है तो उस चीज पर Focus भी आसानी से होने लगता है |

 क्या  focus करने  का  ये  मतलब  है  कि  हम  और  कोई  काम  करे  ही  नहीं ?

नही , आप अन्य काम करते हुए भी अपने लक्ष्य पर  focus कर सकते है जैसे इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Railways में  TTE की  job करते  थे  पर  फिर  भी  उनका  focus cricket था और वो अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहे | इसलिए हमारा कार्य कोई भी हो हमारा Focus  हमारे लक्ष्य पर होना चाहिए |

….इसलिए  बड़े लक्ष्य बनाइये  और  उस  पर  focused होकर  उसे  achieve करिए ….तभी  जीने  का  असली  मजा  है | तभी हमारी  value होगी |

आपके लिए इसी प्रकार के ढेरो मोटिवेशनल आर्टिकल, करियर टिप्स एजुकेशनल न्यूज़ हमारे पोर्टल sarkari-naukri.info पर उपलब्ध हैं, आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई सवाल करियर सम्बंधित है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को जरूर like करे  |